Aamir Khan के भाई Faisal Khan ने पूरे परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा: मुझे कमरे में बंद…

Summary :

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपने छोटे भाई फैसल खान (Faisal Khan) के हालिया विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में फैसल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ मानकर करीब एक साल तक घर में कैद करके रखा गया। इस दावे के बाद अब आमिर खान के पूरे परिवार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। आमिर खान ने दी सफाई आमिर खान (Aamir Khan) के परिवार ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर फैसल के आरोपों को…

aamir khan statement on faisal khan comment

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपने छोटे भाई फैसल खान (Faisal Khan) के हालिया विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में फैसल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ मानकर करीब एक साल तक घर में कैद करके रखा गया। इस दावे के बाद अब आमिर खान के पूरे परिवार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

आमिर खान ने दी सफाई

आमिर खान (Aamir Khan) के परिवार ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर फैसल के आरोपों को “दुखद” और “गलत” बताया है। बयान में कहा गया, “हम फैसल (Faisal Khan) द्वारा अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निखत हेगड़े और भाई आमिर की गलत और आहत करने वाली छवि पेश करने से बेहद दुखी हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने कुछ घटनाओं को तोड़-मरोड़कर मीडिया में रखा है।”

aamir khan

परिवार ने स्पष्ट किया कि फैसल से जुड़े सभी फैसले पूरे परिवार की सहमति से और कई डॉक्टरों की सलाह के बाद ही लिए गए थे। बयान में यह भी कहा गया कि वे एकजुट हैं और वह फैसल की भलाई चाहते है।

मीडिया से बनाई दूरी

परिवार ने आगे लिखा, “हमने ये कठिन निर्णय फैसल की भावनात्मक और मानसिक सेहत को ध्यान में रखते हुए लिए। इस वजह से हमने अपने परिवार के इस दर्दनाक समय के बारे में कभी सार्वजनिक रूप से बात नहीं की।” उन्होंने कहा कि उनके लिए यह दौर बेहद कठिन था और मीडिया में फैसल की निजी स्थिति पर चर्चा करने से उन्होंने हमेशा परहेज किया। बयान में मीडिया से भी अपील की गई है कि वे इस संवेदनशील मामले को सनसनीखेज बनाकर पेश न करें और अफवाह फैलाने से बचें। परिवार ने कहा कि फैसल के बयानों से जो नकारात्मक छवि बन रही है, वह वास्तविकता से बहुत अलग है।

aamir khan brother

पूरे परिवार की ओर से आया बयान

यह आधिकारिक प्रतिक्रिया सिर्फ आमिर खान (Aamir Khan) की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की ओर से जारी किया गया है। इसमें उनकी मां जीनत ताहिर हुसैन, दोनों बहनें निखत हेगड़े और फरहत खान, पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव, बेटे जुनैद, आजाद और बेटी आयरा, कजिन मंसूर खान और नुजाहत खान—all के नाम शामिल हैं।

फैसल खान के आरोप

बता दें कि फैसल खान (Faisal Khan) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उनके अपने ही परिवार ने उन्हें पागल समझकर एक साल तक घर में बंद कर रखा। उनके मुताबिक, आमिर खान ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया था और कमरे के बाहर बॉडीगार्ड तैनात कर दिए थे, ताकि वह घर से बाहर न निकल पाएं।

faisal khan

फैसल ने यह भी कहा था कि उन्हें जबरन दवाइयां दी जाती थीं। बाद में जब उनका मानसिक मूल्यांकन किया गया तो उन्हें मानसिक रूप से फिट घोषित कर दिया गया। इस घटना का जिक्र करते हुए फैसल ने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

परिवार के बीच मतभेद जारी

अब जबकि आमिर खान (Aamir Khan)  के परिवार की ओर से इस मामले पर सफाई दे दी गई है, तो साफ है कि फैसल और परिवार के बीच मतभेद अभी भी कायम हैं। हालांकि परिवार का कहना है कि उनका हर कदम फैसल की भलाई के लिए था, वहीं फैसल के बयानों ने इस मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
फिलहाल, इस पूरे विवाद ने खान परिवार को मीडिया की नजरों में ला खड़ा किया है और आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फैसल इस पर कोई और प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack में शहीद जवान की पत्नी को हिमांशी नरवाल को मिला Bigg Boss 19 का Offer?

Yashika Jandwani