Pahalgam Terror Attack में शहीद जवान की पत्नी को हिमांशी नरवाल को मिला Bigg Boss 19 का Offer?

Summary :

अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में भारतीय सेना के जवान विनय नरवाल शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल (Himanshi Narwal) उस वक्त अपने पति के साथ हनीमून पर थीं, लेकिन इस यात्रा ने हमेशा के लिए उनकी जिंदगी बदल दी। शादी के कुछ ही समय बाद हुए इस दर्दनाक हादसे ने न केवल हिमांशी का जीवन उजाड़ दिया बल्कि पूरे देश को गमगीन कर दिया। शहीद विनय नरवाल के पार्थिव शरीर के पास बैठी और फूट-फूटकर रोती हुई हिमांशी की तस्वीर सोशल…

himanshi narwal

अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में भारतीय सेना के जवान विनय नरवाल शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल (Himanshi Narwal) उस वक्त अपने पति के साथ हनीमून पर थीं, लेकिन इस यात्रा ने हमेशा के लिए उनकी जिंदगी बदल दी। शादी के कुछ ही समय बाद हुए इस दर्दनाक हादसे ने न केवल हिमांशी का जीवन उजाड़ दिया बल्कि पूरे देश को गमगीन कर दिया।

शहीद विनय नरवाल के पार्थिव शरीर के पास बैठी और फूट-फूटकर रोती हुई हिमांशी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया था। यह तस्वीर देशभर में चर्चा का विषय बनी और कई लोगों ने उनके साहस व दर्द को महसूस किया।

‘बिग बॉस 19’ का ऑफर मिलने की खबरें

अब ताज़ा चर्चा इस बात को लेकर है कि हिमांशी नरवाल को पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में हिस्सा लेने का ऑफर मिला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शो के मेकर्स चाहते हैं कि हिमांशी (Himanshi Narwal) इस सीजन का हिस्सा बनें, क्योंकि उनकी कहानी और व्यक्तित्व दर्शकों से तुरंत जुड़ने की क्षमता रखते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया, “मेकर्स कुछ ऐसे लोगों को शो में लाने की योजना बना रहे हैं, जो दर्शकों के साथ तुरंत कनेक्ट हो जाएं। इस सिलसिले में हिमांशी नरवाल (Himanshi Narwal) का नाम भी चर्चा में आया है, हालांकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।”

Bigg Boss 19

सोशल मीडिया पर दावे

हालांकि, सोशल मीडिया पर इसके उलट दावे भी सामने आ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि हिमांशी को बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) से कोई ऑफर नहीं मिला है और वह शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। इस वजह से फैंस के बीच कन्फ्यूजन बनी हुई है।

कौन हैं हिमांशी नरवाल?

हिमांशी (Himanshi Narwal) का नाम सार्वजनिक रूप से पहली बार तब सामने आया था जब उनके पति, नेवी अफसर विनय नरवाल, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए थे। वायरल हुई तस्वीर में वह अपने शहीद पति के पास बैठी रो रही थीं। यह दृश्य देशवासियों के दिल को छू गया था। बाद में यूट्यूबर एल्विश यादव ने उन्हें पहचानते हुए खुलासा किया कि वह उनके साथ कॉलेज में पढ़ चुके हैं।

himanshi narwal

Bigg Boss 19 का नया कॉन्सेप्ट

हाल ही में बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)  का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान खान को नेता के अवतार में दिखाया गया। प्रोमो में सलमान कहते नजर आए, “इस बार सरकार घरवाले चलाएंगे और सारे फैसले भी वही लेंगे। लेकिन अगर कुछ गलत हुआ तो उसका खामियाजा भी घरवालों को ही भुगतना पड़ेगा।”

इस सीजन में कई चर्चित चेहरों को शो का ऑफर मिलने की खबरें हैं। इनमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार्स शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और मुनमुन दत्ता के नाम शामिल हैं। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस लता सभरवाल, सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख, एक्ट्रेस जन्नत जुबैर, यूट्यूबर पूरव झा और अपूर्वा मखीजा के नाम भी शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में चर्चा में हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया

अगर हिमांशी नरवाल (Himanshi Narwal) वाकई बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में नजर आती हैं, तो यह उनके लिए एक नया सफर होगा। उनके जीवन की कहानी और संघर्ष दर्शकों को प्रभावित कर सकते हैं और संभव है कि उन्हें शो में समर्थन भी मिले। हालांकि, जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक यह महज अटकलें ही हैं।

himanshi narwal

 

 

कुल मिलाकर, हिमांशी नरवाल का बिग बॉस 19 से जुड़ने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन उनके नाम के चर्चा में आने भर से ही शो को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। दर्शक अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या इस बार बिग बॉस के घर में एक ऐसी शख्सियत कदम रखेगी, जिसने देश के लिए अपार बलिदान झेला है।

ये भी पढ़ें: Jasmine Bhasin हुई Casting Couch का शिकार, बोली: जुहू के होटल में डायरेक्टर ने…

Yashika Jandwani