Jasmine Bhasin हुई Casting Couch का शिकार, बोली: जुहू के होटल में डायरेक्टर ने…

Summary :

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin), जिन्हें दर्शक बिग बॉस और द ट्रेटर्स जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज में देख चुके हैं, उन्होंने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंडस्ट्री में लंबा समय गुज़ारने के बाद उन्होंने बताया कि वे भी कास्टिंग काउच का शिकार बन चुकी हैं। बता दें, टीवी की टॉप पर्सनैलिटी में शुमार होने के बावजूद जैस्मिन को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल और कुछ ऐसी चीज़ों को सामना करना पड़ा, जो उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था। होटल में हुई थी घटना मीडिया…

jasmine bhasin

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin), जिन्हें दर्शक बिग बॉस और द ट्रेटर्स जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज में देख चुके हैं, उन्होंने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंडस्ट्री में लंबा समय गुज़ारने के बाद उन्होंने बताया कि वे भी कास्टिंग काउच का शिकार बन चुकी हैं। बता दें, टीवी की टॉप पर्सनैलिटी में शुमार होने के बावजूद जैस्मिन को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल और कुछ ऐसी चीज़ों को सामना करना पड़ा, जो उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था।

होटल में हुई थी घटना

मीडिया से बातचीत के दौरान जैस्मिन (Jasmine Bhasin) ने उस घटना का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कई साल पहले मुंबई में एक ऑडिशन के सिलसिले में उन्हें जुहू के एक होटल जाना पड़ा था। वहां एक मीटिंग रखी गई थी, जहां लॉबी में कई अन्य एक्ट्रेसेज और लोग मौजूद थे। सभी अपनी-अपनी बारी से मीटिंग के लिए जा रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

जब उनकी बारी आई, तो जैस्मिन (Jasmine Bhasin) ने देखा कि मीटिंग के लिए बुलाने वाला व्यक्ति शराब पी रहा था। ऑडिशन के दौरान वहां मौजूद कोऑर्डिनेटर भी कमरे से बाहर चला गया, जिससे माहौल और उनकंफर्टबले हो गया। उस शख्स ने जैस्मिन को एक सीन करने के लिए कहा। उन्होंने विनम्रता से कहा कि वह तैयारी के बाद अगले दिन आकर सीन देंगी, लेकिन उस व्यक्ति ने ज़ोर देकर कहा कि उन्हें अभी और यहीं पर सीन करना होगा।

‘कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया’

जैस्मिन के मुताबिक, डायरेक्टर सीन को अपने हिसाब से करवाना चाहता था। उसने कहा कि उन्हें ऐसे अभिनय करना है, जैसे उनका प्रेमी उन्हें छोड़कर जा रहा हो और उन्हें उसे रोकना है। जैस्मिन ने निर्देश के अनुसार सीन किया, लेकिन तभी सिचुएशन अजीब होने लगी।

jasmine bhasin

जैस्मिन (Jasmine Bhasin) ने आगे बताया, “वह मुझे बार-बार अपनी तरह से सीन करने के लिए कह रहा था। इस बीच उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और गलत हरकत की कोशिश करने लगा। मुझे महसूस हुआ कि यह स्थिति खतरनाक हो सकती है, इसलिए मैंने अपने दिमाग से काम लिया और वहां से निकल भागी।”

“कलाकारों का फायदा उठाने”

इस डरावने अनुभव के बाद जैस्मिन (Jasmine Bhasin) ने ठान लिया कि वह भविष्य में कभी भी किसी होटल के कमरे में मीटिंग नहीं करेंगी। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी चीज़ें मौजूद हैं और हर कास्टिंग कॉल असली कास्टिंग डायरेक्टर की तरफ से नहीं आती। कई बार ये लोग सिर्फ नए कलाकारों का फायदा उठाने के मकसद से कांटेक्ट करते हैं।

casting couch jasmine bhasin

नए कलाकारों को दी चेतावनी

जैस्मिन (Jasmine Bhasin) ने खासतौर पर उन यंग एक्टर्स को सलाह दी जो इंडस्ट्री में करियर शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “किसी भी कास्टिंग कॉल को लेकर सतर्क रहना बहुत जरूरी है। सभी को काम की जरूरत होती है, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के ऐसे कॉल हमें गलत परिस्थितियों में डाल सकते हैं।”

जैस्मिन की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो जैस्मिन फिलहाल एक्टर अली गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

जैस्मिन (Jasmine Bhasin) का यह खुलासा न केवल उनकी हिम्मत को दिखाता है, बल्कि इंडस्ट्री की उस डार्क साइड पर भी रोशनी डालता है, जिसके बारे में अक्सर खुलकर बातें नहीं की जातीं। उनका अनुभव नए कलाकारों के लिए एक चेतावनी है कि करियर के शुरुआती दिनों में सावधानी और आत्मविश्वास दोनों का साथ जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Kapil की दादी को Bigg Boss के मेकर्स ने किया अप्रोच, भारी-भरकम फीस भी की ऑफर

Yashika Jandwani