एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा Air India का विमान, बाल-बाल बची 5 सांसदों समेत सैंकड़ों लोगों की जान

Summary :

Air India Flight: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की AI2455 फ्लाइट की रविवार रात को चेन्नई में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता मौजूद थे, जिनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हैं। उन्होंने इस अनुभव को डरावना बताते हुए कहा कि फ्लाइट में बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने सरकार से जांच और जवाबदेही तय करने की बात कही। Air India Flight:  KC Venugopal ने बताया भयानक मंजर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की…

Air India Flight: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की AI2455 फ्लाइट की रविवार रात को चेन्नई में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता मौजूद थे, जिनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हैं। उन्होंने इस अनुभव को डरावना बताते हुए कहा कि फ्लाइट में बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने सरकार से जांच और जवाबदेही तय करने की बात कही।

Air India Flight:  KC Venugopal ने बताया भयानक मंजर

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2455, जिसमें मैं, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे, भयावह रूप से त्रासदी के करीब पहुंच गई।” उन्होंने आगे कहा, “यात्रा देरी से शुरू हुई और एक डरावने अनुभव में बदल गई। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, हमें उथल-पुथल का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद, कप्तान ने बताया कि उड़ान सिग्नल खराब हो गया है और विमान को चेन्नई की ओर ले जा रहे हैं। करीब दो घंटे तक हम एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाते रहे, लैंडिंग की अनुमति का इंतजार करते रहे, जब तक कि पहली लैंडिंग के प्रयास के दौरान एक दिल दहला देने वाला क्षण नहीं आया।”

Air India Flight
Air India Flight

Air India Flight: बाल-बाल बचे सैंकड़ों यात्री

उन्होंने कहा, “कथित तौर पर उसी रनवे पर एक और विमान मौजूद था। उस एक पल में, कप्तान के तत्काल निर्णय ने बोर्ड पर मौजूद हर जान को बचा लिया। दूसरी कोशिश में उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई। हमारी जान पायलट की कुशलता और हमारी किस्मत से बची। यात्रियों की सुरक्षा किस्मत पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। मैं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस घटना की तत्काल जांच करने, जिम्मेदारी तय करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि ऐसी चूक दोबारा कभी न हो।”

KC Venugopal
KC Venugopal

Air India Flight: पांच सांसद थे सवार

बता दें कि विमान में केरल के चार सांसद, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, यूडीएफ संयोजक अदूर प्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कोडिकुन्निल सुरेश और के. राधाकृष्णन, और तमिलनाडु के एक सांसद रॉबर्ट ब्रूस सवार थे। लैंडिंग के तुरंत बाद मीडिया से बात करते हुए, के.सी. वेणुगोपाल ने इस घटना को “एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच जाना” बताया।

ये भी पढ़ें- UP पुलिस ने नोएडा में फर्जी अंतरराष्ट्रीय पुलिस, अपराध जांच ब्यूरो कार्यालय का भंडाफोड़ किया, 6 गिरफ्तार

Neha Singh