हरियाणा में आज सुबह से ही सियासी उठापटक देखने को मिला यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा शौंप दिया है। जिसके बाद यहां नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद के लिए मुहर लगी है। विधायकों की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है। सैनी की पहचान ओबीसी नेता की है और पार्टी जाहिर तौर पर उनको चेहरा बना आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ा सियासी दांव चल रही है।
Highlights
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा शौंप दिया
- ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं नायब
- कुरुक्षेत्र से रहे हैं सांसद
ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं नायब
नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से एमपी हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पर रहे।
कुरुक्षेत्र से रहे हैं सांसद
नायाब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पर पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।


Download Android App
Download iOS App



