कांग्रेस ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय नागरिकों के साथ पाकिस्तानी सेना के बहशीपन पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए शनिवार को कहा कि इसका ‘मुंहतोड़’ जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट कर इस घटना पर सरकार की चुप्पी पर निशाना साधा और कहा कि इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को जवाब देना चाहिए।
सुरजेवाला ने कहा, “पाक के बहशीपन पर मोदी सरकार चुप क्यों? पाकिस्तानी सैनिक एक पोर्टर का सिर काट ले गए, दो शहीद, और प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री मौन है! मीडिया के साथी भी चुप हैं! क्या शहादतों की खबरें सरकारें देखकर चलाई जाती हैं? पाक की कायराना हरकतों पर मुंहतोड़ जवाब कब? 1 के बदले 10 सर कब?”



Download Android App
Download iOS App



