क्यों असमंजस में है Samajwadi Party? अब तक करीब 17 सीटों पर बदल चुकी है अपने उम्मीदवार

क्यों असमंजस में है सपा? अब तक करीब 17 सीटों पर बदल चुकी है अपने उम्मीदवार

Samajwadi Party

Samajwadi Party: देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। सभी पार्टियां अभी से ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। आम चुनाव के लिहाज से उत्तर प्रदेश बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं और सभी पार्टियों की नजर इन 80 सीटों पर है। वहीं, राज्य की स्थानीय पार्टी समाजवाद पार्टी (Samajwadi Party) इस बार आम चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रही है। लेकिन सपा अभी भी अपने उम्मीदवारों को लेकर असमंजस में है और कई बार अपने उम्मीदवारों के नाम बदल चुकी है।

Highlights:

  • देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। 
  • सभी पार्टियां अभी से ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।
  • सपा अभी भी अपने उम्मीदवारों को लेकर असमंजस में है।

Samajwadi Party लगातार बदल रही उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 17 उम्मीदवारों को बदल दिया है, जिसमें सात सीटों पर 10 बदलाव किए गए हैं, और कुछ सीटों पर अब सपा का तीसरा उम्मीदवार मैदान में है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बन गई है।

गौतमबुद्ध नगर सीट पर सपा ने पहले महेंद्र नागर को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, फिर उन्हें हटाकर राहुल अवाना को मैदान में उतारा और आखिरकार महेंद्र नागर फिर से उम्मीदवार बन गये। ऐसा ही कुछ मेरठ में भी देखने को मिला। मेरठ में बीजेपी के अरुण गोविल के खिलाफ सपा ने पहले भानु प्रताप सिंह, फिर अतुल प्रधान और अंत में सुनीता वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी ने पहले मौजूदा सांसद एसटी हसन को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन आखिरी वक्त में उनका नाम बदलकर रुचि वीरा कर दिया गया। इसी तरह, बागपत में सपा ने ऐन वक्त पर अपना प्रत्याशी मनोज चौधरी को बदल कर अमरपाल शर्मा को मैदान में उतारा। बिजनौर में पार्टी ने अपना उम्मीदवार यशवीर सिंह को बदलकर दीपक सैनी को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें.. लोकसभा चुनाव के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम का अभियान तेज होगा: जेपी नड्डा

कन्नौज से Akhilesh Yadav लड़ सकते हैं चुनाव

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कन्नौज से अपना लोकसभा उम्मीदवार बदल सकती है और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को उम्मीदवार बना सकती है। इससे पहले सपा ने पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को कन्नौज से अपना उम्मीदवार बनाया था। सोमवार को बलिया से सनातन पांडे के साथ उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।