यवतमाल (महाराष्ट्र) : भारिप बहुजन महासंघ (बीबीएम) प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने गुरुवार को कहा कि अगर वे सत्ता में आए तो उनकी पार्टी चुनाव के दौरान पुलवामा हमले का संदर्भ देने पर प्रतिबंध लगाने के लिए ‘चुनाव आयोग को जेल में डाल देगी।’
भारतीय संविधान के जनक भीमराव अंबेडकर के परपोते अंबेडकर ने कहा, ‘सशस्त्र बलों का बलिदान दिया जा रहा है और चुनाव आयोग कह रहा है कि हम पुलवामा हमले के बारे में बोल नहीं सकते। लेकिन, हम इसके बारे में बोलेंगे क्योंकि संविधान हमें स्वतंत्रता मुहैया कराता है।’
मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का प्रदर्शन टला
उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग भाजपा के हाथों की कठपुतली बन गया है। अगर हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे जबतक चुनाव आयोग को कम से कम दो दिनों के लिए जेल के अंदर न भेज दें।’
उन्होंने पूछा कि क्या देश ‘एक गैर जिम्मेदार प्रधानमंत्री’ को फिर से वोट देगा, जो पुलवामा में 40 निर्दोष सीआरपीएफ जवानों की हत्या को नहीं रोक सका।
अंबेडकर यवतमाल संसदीय क्षेत्र में वंचित बहुजन अगाड़ी के उम्मीदवार प्रवीण पवार के लिए प्रचार कर रहे थे


Download Android App
Download iOS App



