पटना : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मजदूर दिवस शौर्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह का उद्घाटन करते हुये सांसद अखिलेश प्र. सिंह ने कहा कि बिहार में मजदूरों को संगठित करने के लिए इंटक ने काफी सराहनीय कार्य किये हैं।
बिहार में मजदूरों की आय देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है और यही कारण है कि आज भी राज्य में पलायन की स्थिति बनी हुई है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस में इंटक की भागीदारी को और मजबूत करने का वह निश्चित प्रयास करेंगे।
समारोह को संबोधित करते हुये नर्व निर्वाचित विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि बिहार मेें कांग्रेस के मोर्चा संगठनों में इंटक सबसे मजबूती के साथ वर्षो से मजदूरों की आवाज को बुलंद कर रहा है। आज देश में केन्द्र की सरकार पूश्जीपतियों एवं औधोगिक घरानों को संरक्षण प्रदान कर रही है जबकि बेरोजगार युवाओं को पकौड़ा एवं पान बेचने की सलाह दी जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि मोदी सरकार देश में उन्माद फैलाने एवं सम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाडऩे का काम कर रही है।
इस सरकार को उखाड़ फेकने का फैसला देश के मजदूरों को लेना होगा। अपने अध्यक्षीय भाषण में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मजदूरों की ताकत ही देश को आगे बढ़ायेगा। श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की सरकारें श्रम कानूनों को कमजोर करने का षडयंत्र कर रही है और स्थायी प्रकृति के सभी कार्यो में बड़े पैमाने पर ठीका प्रथा एवं आउटसोर्स की नीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सरकार की इस नीति से देश के मजदूरों की आर्थिक स्थिति और बदहाल हो गई है एवं सामाजिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद पर भी पानी फिर गया है। इस अवसर पर इंटक नेता गोपाल लाल महतो, डी. राम, श्रीनंदन मंडल, आर.एन.राय, टी.के.सिंह, चौधरी पार्वती रमण, मदन प्रसाद, अब्दुल कलाम, संजु चौधरी, मिन्ता देवी, पवन कुमार, सोनु कुमार, हिमांशु कुमार, रामपाल प्र. वर्मा, संतोष कुमार यादव, प्रभात कुमार एवं सिद्वेश्वर कुमार आदि उपस्थित थें।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



