दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक के घर पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला किया।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कश्मीर इन दिनों ज्यादातर बुरी खबरों के दौर से गुजर रहा है।
सूत्रों ने बताया कि शोपियां के मेमानदेर गांव में पीडीपी विधायक मोहम्मद यूसुफ भट के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया। हमले में हालांकि किसी के हताहत और संपत्ति के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है।
सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा, ‘ स्कूली बच्चों पर हमला, पर्यटकों पर हमला और विधायक के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। अफसोस की बात है कि कश्मीर इन दिनों ज्यादातर बुरी खबरों के दौर से गुजर रहा है।’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



