पूर्वोत्तर सीमा प्रांत रेलवे महिला कल्याण संगठन (एनएफआरडब्ल्यू डब्ल्यूओ) नमबारी मालीगांव में दिव्यांग छात्रों के एक स्कूल में विश्व विकलांगता दिवस मनाया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनएफआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह इस अवसर पर मौजूद रहीं। श्रीमती सिंह ने पिछले 10 और 17 सितम्बर को हुई ड्राइंग, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। एनएफआरडब्ल्यू डब्ल्यूओ की अध्यक्ष ने इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों को स्मारिका भी वितरित की।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



