World Sustainable Development Summit 2021 का PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 फरवरी शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2021 का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 फरवरी शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2021 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम का विषय ‘सबके लिए सुरक्षित और संरक्षित पर्यावरण और हमारा साझा भविष्य’ है। इस बड़े कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल होंगे। 
इसके अलावा इस सम्मेलन में गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली, पापुआ न्‍यू गिनी के  पीएम  जेम्‍स मारापे, मालदीव की पीपुल्‍स मजलिस के अध्‍यक्ष मोहम्‍मद नशीद, संयुक्‍त राष्‍ट्र की उपमहासचिव अमीना जे मोहम्‍मद भी शामिल हो सकते है। इस सम्मेलन में ऊर्जा और उद्योग संक्रमण, अर्थव्यवस्था, स्वच्छ महासागर और वायु प्रदूषण जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।
शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन की लड़ाई में कई सरकारें, व्यापारिक नेता, शिक्षाविद, जलवायु वैज्ञानिक, युवा और नागरिक समाज एक साथ आएंगे। भारत का पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय शिखर सम्मेलन के प्रमुख भागीदार होंगे।
शिखर सम्मेलन के दौरान ऊर्जा और उद्योग संक्रमण, अनुकूलन, प्रकृति आधारित समाधान, जलवायु वित्त, परिपत्र अर्थव्यवस्था, स्वच्छ महासागर और वायु प्रदूषण जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

Desk Team