यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का फैसला किया गया है।बता दें सर्दियों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है। जिससे एक्सीडेंट्स की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जिसकी वजह से कोहरे से होने वाले हादसों को देखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर कारों और हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट को 75 किलो मीटर प्रति घंटा और ट्रक बस आदि भारी वाहनों की स्पीड को 60 किलो मीटर प्रति घंटा करने का फैसला किया गया है।
- Yamuna Expressway पर गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
- 15 दिसंबर से लागू होगा फैसला आदेश
- ओवर स्पीडिंग की वजह से वाहन नियंत्रित नहीं हो पाता
जगह-जगह लगाए जा रहे हैं साइन बोर्ड
आपको बता दें यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की स्पीड कम करने का जो आदेश जारी किया गया है, वो 15 दिसंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक लागू रहेगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। वहीं अगर तय की गई स्पीड से ज्यादा स्पीड पर कोई वाहन चलाता है तो उसका चालान किया जाएगा।
ओवर स्पीडिंग की वजह से वाहन नियंत्रित नहीं हो पाता
दरअसल, सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह जो सामने आती है वो ओवर स्पीडिंग होती है। ओवर स्पीडिंग की वजह से जो दुर्घटना होती है, उसमें मौत का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ओवर स्पीडिंग की वजह से वाहन नियंत्रित नहीं हो पाता, जिससे ब्रेक लगाने का समय भी नहीं मिल पाता और टक्कर हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए भी ओवर स्पीडिंग से बचना होगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।