पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर अरुण जेटली पर निशाना साधा है। सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वित्त मंत्री अरुण जेटली को हटाने की मांग की है। जीएसटी की दरों में बदलाव को लेकर चल रही बैठक पर सिन्हा ने कहा कि जीएसटी लागू करते वक्त वित्तमंत्री ने दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया।
पटना में संवादाता सम्मेलन के दौरान सिन्हा ने कहा कि अरुण जेटली ने जीएसटी का कबाड़ कर दिया है। इसलिए इसमें आमूल-चूल परिवर्तन करना होगा, इसलिए वित्त मंत्री को बदलना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री अरुण जेटली को तुरंत बर्खास्त कर दें।
साथ ही सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये सुझाव भी दिया कि पूर्व वित्त सचिव विजय केलकर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाए, जो जीएसटी को प्रभावी बनाने के लिए अनुशंसा करे। अटल बिहारी वाजपेयी के वित्तमंत्री रहे सिन्हा ने जीएसटी पर भी नरेंद्र मोदी सरकार को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि अगर जीएसटी सही है, तो इसमें लगातार बदलाव की जरूरत क्यों पड़ रही है।
नोटबंदी की चर्चा करते हुए सिन्हा ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार झूठ बोल रही है। सिन्हा ने कहा, ‘नोटबंदी का उद्देश्य पूरा नहीं हुआ है और कोई कालाधन भी वापस नहीं आया है, बल्कि 99 फीसद करेंसी वापस आ गई है।’ उन्होंने कहा, ‘नोटंबदी के बाद 20 लाख लोगों की नौकरी खत्म हो गई। अब सरकार नोटबंदी को सफल बताने के लिए झूठ का सहारा ले रही है।’


Download Android App
Download iOS App



