जम्मू & कश्मीर में रियासी जिले की कालाकोट तहसील में आज सुबह स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों ने ग्रामीण इलाकों में परिवहन के साधनों की कमी के विरोध में प्रदर्शन किया।
पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सभी छात्र रियासी जिला के ग्रामीण इलाकों में परिवहन के साधनों की कमी से हो परेशानी को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि इन इलाकों में परिवहन के साधन बहुत सीमित संख्या में हैं जिसके कारण वे समय पर स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पाते।
पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर छात्रों को समझाया-बुझाया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का जल्द निपटारा किया जायेगा। इसके बाद छात्रों का विरोध-प्रदर्शन समाप्त हुआ।


Download Android App
Download iOS App



