गरियाबंद: कस्टडी में एक युवक की आत्महत्या कर लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गरियाबंद के अमलीपदर इलाके का है, जहां लकड़ी चोरी के आरोप में कस्टडी में लिये गये लव कुमार नाम के युवक ने फांसी लगा ली। मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले वन विभाग की टीम ने उसे हिरासत में लिया था और उससे पुछताछ की जा रही थी। इस दौरान देर रात उसने शौचालय के दरवाजे को बंद कर फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक ये आत्महत्या पुछताछ के लिए रखे गये रिसोर्ट के शौचालय में की।
हालांकि कुछ लोगों का ये भी आरोप है कि युवक ने धुरवागुड़ी रेंजर के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। युवक को लकड़ी तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। लव ओडिशा के तालाकोट का रहने वाला था। इस सुसाईड की सूचना के बाद अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। इधर आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों व फारेस्ट गार्ड ने युवक को धमकाया था कि उस पर चोरी के अलावे और भी कई चार्ज लाद दिये जायेंगे। इधर इस घटना के बाद वन विभाग के अफसर को कुछ भी बोलने से बच रहे है।
अधिकारियों का कहना है कि वो बाथरूम जाने की बात कहकर गया और फिर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि गरियाबंद में इससे पहले पत्रकार उमेश राजपूत के हत्या मामले में आरोपी ने भी सीबीआई के कस्टडी में फांसी लगा ली थी। जिसकी बाद में मौत हो गयी थी। इस मामले में सीबीआई के अफसरों पर संगीन आरोप लगा था।


Download Android App
Download iOS App



