रायपुर : राजधानी में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने युवा शक्ति को प्रदेश की विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य के प्रति सजग और जागरूक रहने की सीख दी। इंडोर स्टेडियम में आयोजित युवा दिवस पर आयोजित अराइज कार्यक्रम में टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद थे।
सहवाग की पुरानी तूफानी पारी को और बेखौफ बल्लेबाजी को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं को नसीहत दी कि युवाओं को निर्भीक होना चाहिये, उनमें डर नहीं होना चाहिये, उनका लक्ष्य निर्धारित होना चाहिये, अगर आपका लक्ष्य निर्धारित है, तो फिर आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भी अभी युवा, अभी छत्तीसगढ़ की उम्र अभी 18 साल की हुई है, और ये 18 साल की उम्र बहुत नाजुक होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं को आने आना चाहिये, और जिस प्रदेश के युवा आगे आयें, उन्हें भी रोक पाना बेहद मुश्किल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की उन्नति के लिए पैसे की कमी को कभी आड़े नहीं आने दिया जायेगा। इससे पहले आज मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश के 14 युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया। पीएससी टापर अर्चना पांडेय और दिव्या वैष्णव के साथ-साथ अलग-अलग विधाओं में पारंगत युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



