सोनोवाल मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लगता है कि सत्ताधारी पार्टी के कुछ विधायकों की बेसब्री बढ़ गई है। अब भाजपा के एक विधायक ने तो मुख्यमंत्री को 19 मई तक की समय सीमा देते हुए चेताया कि इस दौरान मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुई तो वे जहर उगलेंगे। भाजपा विधायक अतुल बोरा ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर लंबे समय से चर्चा होती जा रही है, लेकिन बार.बार इसे टाला जा रहा है। बोरा ने गुस्साए लहजे में कहा कि 19 मई के भीतर अगर मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ तो वे चुप नहीं बैठेंगे। बता दें कि 19 मई को सोनोवाल सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। चर्चा यह है कि मुख्यमंत्री जान बूझकर मंत्रिमंडल विस्तार को टाल रहे हैंए जबकि कई महत्वपूर्ण विभागों को उन्होंने अपने पास ही रखा है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



