YouTuber Elvish Yadav Arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सुपरस्टार एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, एल्विश यादव के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बताया जा रहा है कि रेव पार्टी मामले में उनको हिरासत में लिया गया है।
Highlights:
- यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार
- सांपों के जहर की तस्करी से जुड़ा है मामला
- नोएडा के सर्फाबाद गांव में स्थित फार्म हाउस में उसको पूछताछ के लिए ले जाया गया
एल्विश यादव पर सांप और जहर की सप्लाई करने का आरोप
बता दें कि एल्विश यादव पर सांप और जहर की सप्लाई करने के आरोप में उनको गिरफ्तार किया गया है। पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी।
यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि यूट्यूबर एल्विश यादव को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद नोएडा के सर्फाबाद गांव में स्थित फार्म हाउस में उसको पूछताछ के लिए ले जाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



