ED ने यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव को उसके द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए 23 जुलाई को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी ने मई में मामला दर्ज किया था और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस द्वारा एल्विश यादव और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए थे।
- ED ने एल्विश को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए 23 जुलाई को तलब किया
- केंद्रीय एजेंसी ने मई में मामला दर्ज किया था
- आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन अधिनियम के तहत आरोप लगाए थे
एल्विश को ED के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया
सूत्रों ने बताया कि एल्विश यादव को इस सप्ताह ईडी के लखनऊ कार्यालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने अपनी विदेश यात्रा और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण मोहलत मांगी थी। सूत्रों ने बताया कि अब उन्हें 23 जुलाई को ईडी के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
एल्विश यादव को 17 मार्च को किया गया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि हरियाणा के गायक राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया से इस सप्ताह ईडी ने पूछताछ की थी। राहुल के एल्विश यादव से कथित तौर पर संबंध हैं। उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया था। यादव पर आरोप है कि उसके द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





