Zomato Manager Viral Video: बेंगलुरु में जोमैटो के एक वेयरहाउस सुपरवाइजर का विवादित वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वेयरहाउस सुपरवाइजर ने सभी कर्मचारियों को हिंदी सीखने के लिए कहा या फिर नौकरी छोड़ने की बात कही। विवाद बढ़ने के बाद कर्मचारी ने कन्नड़ में माफी भी मांगी। मामला यह है कि वीडियो में आंध्र प्रदेश के रहने वाले सुपरवाइजर अशोक कर्मचारियों से नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में वह कन्नड़ भाषा में बात करने से इनकार करते हुए कहते हैं कि वह केवल हिंदी में संवाद करेंगे। साथ ही, वह कर्मचारियों से हिंदी सीखने की बात कहते हुए यह भी कहते हैं कि जो कर्मचारी यहां काम नहीं करना चाहते, वे नौकरी छोड़ सकते हैं। जब एक कर्मचारी ने याद दिलाया कि यह कर्नाटक है, तो अशोक ने पलटकर कहा कि तो क्या हुआ, मैं सिर्फ हिंदी ही बोलूंगा।
कन्नड़ समाज के लोगों ने जताया विरोध
इस विवाद का वीडियो सामने आते ही कन्नड़ समाज के लोगों में काफी नाराजगी फैल गई। कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने वेयरहाउस के बाहर समूह बनाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सुपरवाइजर को नौकरी से निकालने की मांग की। साथ ही, उन्होंने सुपरवाइजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की। पुलिस ने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुपरवाइजर को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही, प्रदर्शनकारियों ने इस मामले की शिकायत मदनायकनहल्ली थाने में दर्ज की है।
हाथ जोड़कर कन्नड़ में मांगी माफी
“I don’t know Kannada, i will only speak Hindi, go learn Hindi and come back or all of you kannada speaking employees can leave” Zomato warehouse Shift manager named Ashok who hails from Andhra tells other employees working there. Petition filed. https://t.co/m6q0QAGbaR
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) October 5, 2026
इस पूरे विवाद के बाद सुपरवाइजर ने कन्नड़ भाषा में माफी मांगी। विरोध बढ़ने और पुलिस की कार्रवाई के बीच सुपरवाइजर अशोक का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह हाथ जोड़कर कन्नड़ में अपनी बात रखते हुए दिखाई दे रहे हैं और माफी मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा कि भविष्य में वह इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने देंगे।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 साल पूरे, भाजपा नेताओं ने कहा- हर क्षेत्र में व्यापक बदलाव और विकास हुआ


Download Android App
Download iOS App




