जम्मू में आज धार्मिक अपवित्रता मामले में पुलिस ने कम से कम 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद एक मामला दर्ज कर लिया गया है और 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
यह घटना छान्नी हिम्मत क्षेत्र की है जहां कल रात एक निर्जन मैदान में गाय के क्षत विक्षत अवशेष पाए गए थे। इस बात को लेकर बजरंग दल के नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की थी। इन्होंने इस घटना के विरोध में सिधरा- कुंजवानी बाई पास को भी जाम कर दिया था।
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियात के तौर पर जम्मू में इंटरनेट सेवाओं पर को स्थगित कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



