वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी से बातचीत में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकता के महत्व पर बल दिया है। व्हाइट हाऊस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच टैलीफोन पर बातचीत के दौरान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकता बनाने पर जोर दिया गया है।
श्री ट्रंप की ओर से कतर और उसके पड़ाेसी अरब देशों के बीच के संकट को सुलझाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पेशकश के एक दिन बाद अरब देशों के बीच एकजुटता कायम करने पर जोर दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मुकाबला करने के लिए सभी देशों के बीच एकता कायम करना जरूरी है। सऊदी अरब, बहरीन, सं. अरब अमीरात और मिस्र ने कतर पर कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों से रिश्ता रखने के आरोप लगाते हुए जून में उससेसंबंध तोड़ने का ऐलान किया था।


Download Android App
Download iOS App



