अलगाववादियों ने हड़ताल के चलते रेल सेवाएं बंद

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चार दिवसीय यात्रा पर है जिसके विरोध में अलगाववादियों ने हड़ताल का आह्वान किया है जिसके मद्देनजर सुरक्षा संबंधी कारणों से कश्मीर घाटी में सभी रेल सेवाएं स्थगित कर दी गयी हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम से उत्तर कश्मीर के बारामूला के बीच सभी रेल सेवाएं स्थगित रहेंगी।

इसके अलावा दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड से जम्मू के बनिहाल के बीच भी रेल सेवाएं बाधित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस एवं राज्य प्रशासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद रेल सेवाएं निलंबित की गई हैं।

अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (एचसी) के दोनों धड़ों के अलावा जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) ने श्री ङ्क्षसह के कश्मीर दौरे के विरोध में आज हड़ताल की घोषणा की है। वह अपने चार दिवसीय दौरे पर कल यहां पहुंचे।

एचसी के कट्टरपंथी धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को नजरबंद रखा गया है और जेकेएलएफ के प्रमुख यासीन मलिक को गिरफ्तार कर श्रीनगर के केन्द्रीय कारागार में रखा गया है।

Desk Team