जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में हिमस्खलन के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि नौ लोगों का एक दल कल रात जिले के कोलन में बचाव अभियान के लिए जा रहा था कि तभी सभी हिम्सखलन की चपेट में आ गये। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से तलाशी अभियान चलाकर चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया।
उन्होंने कहा कि पूरी रात तलाशी अभियान जारी रहा और मंगलवार सुबह पांच लोगों के शव बरामद किए गए। कुपवाड़, बांदीपोरा और बारामुला जिले में हिमस्खलन के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। संभागीय प्रशासन ने उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में नहीं जाने का आग्रह किया है।


Download Android App
Download iOS App



