जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रामबन दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावितों के लिए तीन महीने का मुफ्त राशन देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को व्यापारिक नुकसान के लिए विशेष राहत पैकेज तैयार करने का निर्देश दिया और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भूस्खलन और बाढ़ के बाद शनिवार को तीसरी बार रामबन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहत और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा की। इस बार उन्होंने आपदा प्रभावित धर्मकुंड का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का प्रत्यक्ष आकलन किया। रामबन में पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने के बाद सीएम ने अधिकारियों को व्यापारिक नुकसान और क्षतिग्रस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए विशेष राहत पैकेज तैयार करने के निर्देश भी दिए।
रामबन को भूले नहीं- सीएम उमर
रामबन में पुनर्वास कार्य सरकार की पहली प्राथमिकता जम्मू के रामबन जिले के अपने तीसरे दौरे में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जोर देकर कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य रामबन के लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि सरकार इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दोहराया कि पहलगाम में हुई दुखद घटना के बावजूद सरकार रामबन में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “यहां आने का मेरा मुख्य उद्देश्य रामबन के लोगों को यह भरोसा दिलाना था कि हम रामबन को भूले नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि रामबन के लोगों को लगे कि हमारा सारा ध्यान अब सिर्फ पहलगाम पर केंद्रित है और रामबन की उपेक्षा की जा रही है।”
सीएम ने की अफसरों की तारीफ
दीर्घकालिक पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जिला प्रशासन को विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए भूमि की पहचान करने और प्रत्येक प्रभावित परिवार को पांच मरला भूमि आवंटित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे कहा कि हाल के वर्षों में देखे गए जलवायु परिवर्तनों को संबोधित करने के लिए जम्मू और कश्मीर के लिए आपदा प्रबंधन योजना को फिर से तैयार किया जाएगा।
‘तीन महीने का राशन मुफ्त मिलेगा’
स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई चिंताओं का जवाब देते हुए, सीएम ने कहा कि उपायुक्त को प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को तीन महीने का मुफ्त राशन प्रदान करने के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित लोगों को तीन महीने तक राशन दिया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों के तीन घर ध्वस्त, सुरक्षा कड़ी


Download Android App
Download iOS App



