श्रीनगर एयरपोर्ट पर बर्फबारी की वजह से तीसरे दिन भी ठप रही विमान सेवाएं

Summary :

कश्मीर घाटी में जबरदस्त बर्फबारी खराब दृश्यता के कारण लगातार तीसरे दिन मंगलवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं स्थगित रहीं।

कश्मीर घाटी में जबरदस्त बर्फबारी और खराब दृश्यता के कारण लगातार तीसरे दिन मंगलवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं स्थगित रहीं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार होने के बाद ही विमानों का परिचालन शुरू हो सकेगा। 
हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘रनवे पर जमी बर्फ साफ कर दी गई है लेकिन लगातार भारी बर्फबारी के चलते खराब दृश्यता के कारण विमानों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है।’’ 
गौरतलब है कि घाटी में बर्फबारी के कारण रविवार और सोमवार को विमानों का परिचालन रद्द करना पड़ा था । मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह तक घाटी में मध्यम से तेज और कुछ छिट-पुट स्थानों पर भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 

Desk Team