जम्मू : अमरनाथ यात्रा कर रही एक महिला श्रद्धालु का नहाते समय कथित तौर पर वीडियो बनाने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय रिजर्व पुलिस की 19वीं बटालियन के कांस्टेबल तारिक अहमद पर रणवीर दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाना) के तहत त्रिकुटा नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार अहमद बुधवार रात को रेलवे स्टेशन पर बने शिविर के स्नानघर के अंदर चुपके से अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। महिला को जैसे ही इसकी भनक लगी उसने लोगों को एकत्र कर लिया। तब लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार करके उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



