केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शनिवार को अमरनाथ तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए एक सचल सहायता केंद्र शुरु किया है। ये केंद्र शिविरों में रह रहे श्रद्धालुओं तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।
ये केंद्र सीआरपीएफ द्वारा जम्मू रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर स्थापित सहायता डेस्क के अतिरिक्त है। इस कदम का तीर्थयात्रियों ने स्वागत किया है।
जम्मू में सीआरपीएफ के पवक्ता आशीष कुमार झा ने बताया कि जम्मू शहर में आये इन श्रद्धालुओं के लिए 18 शिविर तैयार किए गए हैं और इन शिविरों में रुके तीर्थयात्रियों की मदद के लिए ये सचल सहायता केंद्र बनाया गया है।
इस केंद्र का उद्देश्य तीर्थ के लिए आये लोगों को सुरक्षा, सहायता और चिकित्सा मुहैया कराना है। इस कदम का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र यात्रा के अंतिम दिन 15 अगस्त तक कार्यरत रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



