मुगल रोड होते हुए 14 अमरनाथ यात्रियों को लेकर कश्मीर जा रहे एक निजी वाहन को सरकारी आदेश का उल्लंघन करने को लेकर रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में जब्त कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुंछ के जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने आदेश दिया था कि अमरनाथ यात्रियों को लेकर जाने वाले किसी भी वाहन को मुगल रोड से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
गौरतलब है कि मुगल रोड दो सीमावर्ती जिलों, पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने का एक वैकल्पिक मार्ग है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहे टेम्पो चालक अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा सोमवार से शुरू होने का कार्यक्रम है।


Download Android App
Download iOS App



