जम्मू : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार जम्मू, लद्दाख और कश्मीर क्षेत्र के बीच बिना किसी भेदभाव के बराबर साझेदारी सुनिश्चित कर रही है।
सिंह ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने 2014 में जब से प्रभार संभाला तभी से पूर्व में हुई क्षेत्रीय असमानता को दूर करने की कोशिश जारी है।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने यह बात एक सभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र में लोगों को नि:शुल्क दूरदर्शन डिश सेट टॉप बॉक्स वितरित किए।


Download Android App
Download iOS App



