अमरनाथ यात्रा : पांचवें दिन 17,000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Summary :

प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच, गंभीर रूप से बीमार पड़ने वाले एक तीर्थयात्री को राज्यपाल सत्य पाल मलिक के निर्देश पर पंजतरणी से यहां शेर-ए-कश्मीर मेडिकल विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) लाया गया।

श्रीनगर :  दक्षिण कश्मीर में शुक्रवार को करीब 17,000 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए। राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन 16,745 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि अब तक 67,228 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। 
प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच, गंभीर रूप से बीमार पड़ने वाले एक तीर्थयात्री को राज्यपाल सत्य पाल मलिक के निर्देश पर पंजतरणी से यहां शेर-ए-कश्मीर मेडिकल विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) लाया गया। राज्यपाल श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी विशाल मित्तल गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और उन्हें डॉक्टरों ने उपचार के लिए तत्काल एसकेआईएमएस ले जाने की सलाह दी। मरीज को एसकेआईएमएस में भर्ती कराया गया है।

Desk Team