पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को संसद में पेश हुए केंद्रीय बजट-2019-20 को पूरी तरह से दिशाहीन बताते हुए तंज कसा कि यह चुनावी जीत का पुरस्कार है।
राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘बजट 2019 पूरी तरह से दिशाहीन है।’’ उन्होंने कहा,‘‘वास्तव में, यह पूरी तरह से दिशाहीन है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने (केंद्र सरकार ने) पेट्रोल और डीजल पर न केवल उपकर लगाया बल्कि विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क भी लगाया जिसकी वजह से प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत में करीब 2.50 रुपये और डीजल की कीमत में 2.30 रुपये की वृद्धि होने की संभावना है।’’

सुश्री बनर्जी ने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप, मूल्य वृद्धि परिवहन से बाजार तक और बाजार से रसोईघर तक पहुंच जाएगी। आम लोग कष्ट सहे जा रहे हैं…यह चुनाव का पुरस्कार है।’


Download Android App
Download iOS App



