उत्तरी सेना कमांडर उस समय बाल-बाल बच गए जब उन्हें और उनके स्टाफ को ले जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर जम्मू के सीमावर्ती इलाके से श्रीनगर जा रहा था जब उसमें तकनीकी खामी आयी और उसने पुंछ जिले के बेदार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि घटना में एक नागरिक को चोटें आयी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह दो पायलट समेत सात सदस्यीय चालक दल का हिस्सा थे। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जनरल और अन्यों को जांच के लिए नजदीक के सेना चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।

चालक दल के सदस्यों में से किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आयी है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह एक्सवीआई कोर्प के सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर थे जहां इन दिनों नियमित तौर पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



