सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आज तड़के सघन तलाशी अभियान शुरू किया जहां कल हुए आतंकवादी हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया तथा उसके चार रिश्तेदार घायल हो गए थे।
आधिकारिक सूत्रों के बताया कि सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष अभियान दल (एसओजी) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बांदीपोरा जिले के हाजिन क्षेत्र के कई गांवों में आज तड़के संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने बीएसएफ जवान रमीज अहमद पैरा की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।
सूत्रों ने बताया कि चार आतंकवादियों का एक समूह बांदीपोरा से 50 किलोमीटर दूर हाजिन में पैरा को अगवा करने के मकसद से उनके घर में घुसे थे लेकिन परिजनों के देख लेने के बाद आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी जिसके कारण पैरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद से ही सेना, सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरु किया जो कल देर रात समाप्त हो गया था।
गौरतलब है कि इस वर्ष मई में दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर हत्या किए जाने के बाद यह अपनी तरह की पहली घटना है। हालांकि इसके बाद सेना,सुरक्षा बलों और पुलिस ने अपने कर्मियों को कश्मीर में स्थित अपने घरों में छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए थे।
इसबीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजस्थान में तैनात तथा छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान की हत्या की कड़ी ङ्क्षनदा की है। उन्होंने घायलों के शीघ स्वस्थ्य होने की भी कामना की है।


Download Android App
Download iOS App



