जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए इस ऑपरेशन के तहत तीन आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने मीडिया को यह जानकारी दी।
जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने बताया कि सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चला रखा है। इसके ऑपरेशन में अब तक तीन आतंकियों को जिंदा पकड़ने में सेना और पुलिस को सफलता मिली है। इसमें एक आतंकी अभी घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुनीर खान ने बताया की हमारे पास जानकारी है कि पिछले 4 महीनों में 16 कश्मीरी युवा आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। पाकिस्तान की ओर से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर युवाओं को भटकाने का काम चल रहा है। युवाओं को आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए लालच दिया जा रहा है।
वहीं सेना ने स्थानीय आतंकवादियों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में आएं। बता दें, कश्मीर में इन दिनों युवाओं के बीच कट्टरपंथी और आतंकी संगठनों से जुड़ने का खतरनाक ट्रेंड दिख रहा है। इस लिस्ट में नया नाम 20 साल के माजिद खान का है। माजिद जिला स्तर का फुटबॉल खिलाड़ी रह चुका है और मूल रूप से अनंतनाग का रहने वाला है। कुछ दिन पहले ही उसने आतंकी संगठन से जुड़ने का ऐलान किया और उसके इस फैसले से परिवार, रिश्तेदार और दोस्त सब सदमे में हैं।


Download Android App
Download iOS App



