5 साल से गिरफ्तारी से बच रहा व्यक्ति पकड़ा गया

Summary :

NULL

जम्मू में दंगा करने के मामले में वांछित एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। वह पिछले पांच साल से गिरफ्तारी से बच रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि मोहम्मद बीका नाम का आरोपी जम्मू जिले के बिशनाह इलाके का रहने वाला है और उसे कल रात गिरफ्तार किया गया तथा आज अदालत में पेश किया गया।

उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ बिशनाह थाने में वर्ष 2012 में रणबीर दंड संहिता के तहत हमला करने और दंगा करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था और वह तभी से फरार था।

Desk Team