जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से पहले हो सकते हैे विधानसभा चुनाव

Summary :

सूत्रों ने कहा, इस बात पर आम सहमति है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव इस साल एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले कराए जा सकते हैं।

जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा चुनाव वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है। सूत्रों ने कहा, ”इस बात पर आम सहमति है कि जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव इस साल एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले पर्याप्त सुरक्षा तैनाती के साथ कराए जा सकते हैं।”

amarnath yatra

उन्होंने कहा, ”राज्य में विधानसभा चुनाव कराने पर फिर से विचार किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए तीन पर्यवेक्षक आज (गुरुवार) यहां पहुंच रहे हैं।” सूत्रों के अनुसार, ”पर्यवेक्षक दल राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों, जिला स्तर के अधिकारियों, राज्य के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करेगा।” यह दौरा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा द्वारा की गई इस घोषणा के पांच दिन बाद हो रहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ नहीं कराए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर : भाजपा ने विधानसभा चुनाव टालने के चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत

Desk Team