पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद बारामूला में पीएम पैकेज कर्मचारियों और जम्मू स्थित आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों को 27 अप्रैल तक घर से काम करने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्र के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को यह आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि पीएम पैकेज और सभी जम्मू आधारित आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों के तहत काम कर रहे सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से इस सप्ताह के लिए रविवार तक घर से काम करने का निर्देश दिया जाता है। बारामूला के मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, प्रधानमंत्री पैकेज के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों और जम्मू स्थित सभी आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से इस सप्ताह (27 अप्रैल तक) की अवधि के लिए घर से काम करने का निर्देश दिया जाता है।
Pahalgam Terror Attack: वीजा, पानी, बॉर्डर बंद! पाकिस्तान पर भारत का बड़ा फैसला
आदेश में आगे कहा गया है कि सभी संबंधित कर्मचारी इस अवधि के दौरान काम करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। पीएम पैकेज के अंतर्गत अधिकांश कर्मचारी प्रवासी कश्मीरी पंडित हैं, जबकि जम्मू स्थित आरक्षित श्रेणी के कर्मचारी या तो अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) से संबंधित हैं। दरअसल, यह आदेश मंगलवार को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर जारी किया गया है। वहीं, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के को लेकर 24 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी। सर्वदलीय बैठक में हमले के बाद की स्थिति, सुरक्षा उपायों और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी, जिसमें तमाम दलों के नेता शामिल होंगे।
आतंक का मजहब होता है, पहलगाम घटना इसका प्रमाण: धीरेंद्र शास्त्री
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की, जो दो घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज शाम सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई। सीसीएस को 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। कई अन्य घायल हुए थे। सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Download Android App
Download iOS App



