कश्मीर को बर्बाद करने के बाद गठबंधन से अलग हुई भाजपा : केजरीवाल 

Summary :

भाजपा ने पीडीपी के साथ जम्मू कश्मीर में करीब तीन साल तक गठबंधन सरकार में रहने के बाद सरकार से समर्थन वापसी की आज घोषणा कर दी। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ने के फैसले को लेकर आज भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसने राज्य को ”बर्बाद” कर दिया है। भाजपा द्वारा अपने फैसले की घोषणा किए जाने के बाद केजरीवाल ने कई ट्वीट किए। इनमें उन्होंने नोटबंदी का भी जिक्र किया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”बर्बाद करने के बाद भाजपा कश्मीर में गठबंधन से बाहर हो गयी। क्या भाजपा ने हमसे यह नहीं कहा था कि नोटबंदी से कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूट गयी ? तब क्या हुआ ?”

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पीडीपी के साथ जम्मू कश्मीर में करीब तीन साल तक गठबंधन सरकार में रहने के बाद सरकार से समर्थन वापसी की आज घोषणा कर दी। भाजपा ने कहा कि राज्य में बढ़ते कट्टरपंथ और आतंकवाद के चलते सरकार में बने रहना मुश्किल हो गया था।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team