बीते 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी घटना से भारत में भारी संकट और शोक है। इस आतंकी घटना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 से अधिक जवानों की जान ले ली। जिस वक्त ये घटना हुई सीआरपीएफ के जवान 78-वाहन के काफिले के साथ श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग से कैंप लौट रहे थे।
शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पुलवाना आतंकी घटना पर विचार-विमर्श के लिए एक उच्च स्तरीय सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत शामिल हुए।
पुलवामा आतंकी घटना से बॉलीवुड को भी गहरा सदमा लगा है और इस घटना की चौतरफा निंदा की जा रही है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। सेलिब्रिटीज के ट्वीट्स देखें:
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
11.
12.
13.
14.
15.
16.
17.
18.
19.
सीआरपीएफ ने शुक्रवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में भयावह पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए अपने 40 जवानों की शहादत को न तो भूलेगा और न ही माफ करेगा बल्कि इसका बदला लेगा। देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, “हम भूलेंगे नहीं, हम माफ नहीं करेंगे।’’
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हम पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए अपने जवानों को सलाम करते हैं और शहीद भाइयों के परिवारों के साथ खड़े हैं। इस क्रूर हमले का बदला लिया जाएगा।”
पीएम मोदी ने कहा पाकिस्तान अपने भीख के कटोरे में घूम रहा है लेकिन उसे दुनिया से मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा सुरक्षाबलों को कार्रवाई करने के लिए समय, जगह और दिन चुनने की आजादी दी गई है। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App


























