जम्मू & कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल में तैनात भारतीय जवान सुल्तान सिंह का कल उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिंह जिले के थोई थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुरा गांव के रहने वाले थे।
पुलिस सर्किल अधिकारी (रींगस) राजेन्द सिंह बेनीवाल ने आज बताया कि जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल में तैनात के जवान सुल्तान सिंह जब ट्रेन से अपने पैतृक निवास स्थान के लिये आ रहे थे तभी अलवर के राजगढ़ स्टेशन पर तबियत बिगड़ जाने से उनकी मौत हो गई।
जवान सुल्तान सिंह का कल सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक जवान की दो बेटियां और एक पुत्र है। जवान की दोनों बेटियों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया और पुत्र प्रवेंद ने मुखाग्नि दी।
उनके अंतिम संस्कार में श्रीमाधोपुर के एस डी एम ब्रहमलाल जाट, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद बेनिवाल सहित पुलिस प्रसाशन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



