बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिपुरा में आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन को कोई नहीं रोक सकता। शाह ने त्रिपुरा के उत्तरी धलाई जिले के अम्बासा उपमंडल में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
बीजेपी अध्यक्ष ने स्थानीय मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के जोश एवं यहां मौजूद विशाल जनसमूह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की जनता आगामी विधान सभा चुनाव में माणिक के नेतृत्व वाली माकपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी और इस परिवर्तन को कोई भी नहीं रोक सकता।
शाह ने यह भी कहा कि हम सत्ता में ऐसा परिवर्तन चाहते हैं जो राज्य के हर व्यक्ति और समस्त विकास के लिए कार्य करे। लंबे समय से राज्य में सत्तारूढ़ माकपा सरकार ने राज्य को गरीबी और बेरोजगारी दी है तथा महिलाओं की सुरक्षा और राज्य की सुरक्षा दांव पर लगा रखी है।
इसके अलावा सरकार ने माफिया राज को बढ़वा दिया है जिसके कारण गरीब लोगों की मेहनत की कमाई को चिट फंड कंपनियों द्वारा लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी दो दिन के भीतर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करेगी।
चिट फंड घोटाले से जुड़े किसे भी व्यक्ति को नहीं छोड़ जायेगा। मजदूरों को प्रतिदिन 350 रुपए की न्यूनतम मजदूरी मिलेगी और त्रिपुरा को प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की तेजी से दौड़ती हुई विकास ट्रेन के साथ जोड़ जाएगा। इस अवसर पर बीजेपी त्रिपुरा प्रभारी सुनील देवधर, प्रदेश अध्यक्ष बिपलब देव और चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वाशर्मा ने भी जनसभा को संबोधित किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



