जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार रात को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। सेना ने बुधवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी। मृत आतंकी की पहचान मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा के रूप में हुई है। सेना के मुताबिक, वह पाकिस्तानी सेना की SSG में हवलदार रह चुका था और 2023 में रिटायर होने के बाद लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। बताया गया है कि वह घुसपैठ कर भारत आया था।
जॉइंट सर्च ऑपरेशन में मारा गया आतंकवादी
यह मुठभेड़ मंगलवार देर शाम हुई। श्रीनगर में मुख्यालय वाले सेना के चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “खास खुफिया जानकारी के आधार पर, इंडियन आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ ने कोराग, यूसमर्ग इलाके में एक जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया।” सेना ने पोस्ट में आगे कहा, “सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन्हें चुनौती दी गई, तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे जबरदस्त मुठभेड़ हुई और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया।”
OP KORAG, Yousmarg
Based on specific intelligence input, a Joint Search Operation was launched by #IndianArmy, @JmuKmrPolice and @crpf_srinagar in general area Korag, Yousmarg.
Vigilant troops observed suspicious activity and upon being challenged, terrorists opened fire,…
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) September 29, 2026
श्रीनगर में मुख्यालय वाले सेना के चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि, “चल रहे ऑपरेशन के तहत, पालमैदान इलाके में सुबह की तलाशी के दौरान, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ़ उर्फ़ हाशिम मूसा का शव और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। ऑपरेशन जारी है।”
भारत में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, रावलपिंडी का रहने वाला मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा कई आतंकी हमलों में शामिल था। उस पर 21 दिसंबर 2023 के डेरा की गली और अक्टूबर 2024 के गुलमर्ग हमले में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा, 4 मई 2024 को पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए हमले को भी उसने लीड किया था। इस हमले में एक वायुसेना अधिकारी की मौत हुई थी, जबकि पांच जवान घायल हुए थे।
Also Read: ठाणे में शिवसेना नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या, हेलमेट पहने बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर की फायरिंग


Download Android App
Download iOS App




