जम्मू & कश्मीर में बढ़ सकता है शीतलहर का प्रकोप

Summary :

NULL

जम्मू एवं कश्मीर में जहां तापमान में गिरावट आई है वही ये आशंका जताई जा रही है कि रात के तापमान में गिरावट आने से शनिवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, रात में आसमान साफ होने के कारण अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा की कारगिल में शनिवार को न्यूनतम तापमान सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान शून्य से 15.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारी ने कहा की लेह में तापमान शून्य से 13.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यह राज्य में दूसरा सबसे ठंडा कस्बा रहा।

कश्मीर घाटी में रात में तापमान शून्य से नीचे लुढ़का। श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.1 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.9 नीचे और गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर बना रहा।

जम्मू में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.4 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 5.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 4.4 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team