Doda Cloudburst Video: भारी बारिश ने मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत, नदियां उफान पर

Summary :

Doda Cloudburst Video: जम्मू कश्मीर के डोडा में एक बार फिर कुदरत का कहर बरपा है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भारी तबाही मची है। अचानक आई बाढ़ में दस से ज़्यादा घर तबाह हो गए हैं। इलाके में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई और पिछले 24 घंटों के दौरान लगातार बारिश के कारण जम्मू में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौत उनके मकान ढहने से हो गई, वहीं दो अन्य की मौत…

Doda Cloudburst Video: जम्मू कश्मीर के डोडा में एक बार फिर कुदरत का कहर बरपा है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भारी तबाही मची है। अचानक आई बाढ़ में दस से ज़्यादा घर तबाह हो गए हैं। इलाके में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई और पिछले 24 घंटों के दौरान लगातार बारिश के कारण जम्मू में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौत उनके मकान ढहने से हो गई, वहीं दो अन्य की मौत डोडा जिले में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ में हो गई।

Doda Cloudburst Video
Doda Cloudburst Video

Jammu Kashmir News Today

अधिकारियों ने बताया कि कई इलाकों में आवासीय ढाँचों और अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान पहुँचा है। जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है और बचाव एवं राहत अभियान जारी है। निचले और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है, क्योंकि रुक-रुक कर बारिश जारी है। लगातार बारिश के कारण जम्मू में नदियां, नाले और मौसमी जलमार्ग उफान पर हैं और तवी और रावी जैसी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Doda Cloudburst Video
Doda Cloudburst Video

Jammu Kashmir Cloudburst Today

कठुआ ज़िले में, रावी नदी कई जगहों पर अपने तटों से ऊपर बह रही है, जिससे बागथली, मासोस पुर, कीरियाँ गंडियाल, बरनी, धन्ना, धनोर, करयाली गाँवों और आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है। इन इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने और ज़रूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। वहीं कठुआ जिले में उझ नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है, जबकि सांबा जिले में बसंतर नदी खतरे के निशान को पार कर गई है।

यातायात प्रभावित

घाटी को किश्तवाड़ ज़िले से जोड़ने वाला सिंथन टॉप दर्रा यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। डोडा ज़िले के भद्रवाह इलाके के नीरू नाले में भी अचानक बाढ़ आ गई है। इन सभी प्रभावित ज़िलों में, कई विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का काम शुरू कर दिया गया है। रामबन जिले में पत्थर गिरने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया, जबकि ज़ोजिला दर्दों में भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।

ALSO READ: जम्मू के डोडा में बादल फटने से आया सैलाब, कई घर तबाह; CM बोले- हालात गंभीर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।