जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखे ड्रोन, भारतीय वायु रक्षा बलों ने की सटीक कार्रवाई

Summary :

सांबा में ड्रोन हमले के बाद भारत ने दिखाई कड़ी प्रतिक्रिया

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सांबा में भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। इस घटना के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने सीमाओं पर शांति बनाए रखने और सैनिकों की संख्या में कमी लाने पर चर्चा की।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सीजफायर कर दिया गया लेकिन सोमवार को सांबा में ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तान से कुछ ड्रोन देखें गए, भारत के वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोक दिया जिससे विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई, सेना के सूत्रों ने कहा कि सांबा सेक्टर में कम संख्या में ड्रोन आए हैं और उन्हें रोक दिया गया। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) ने महत्वपूर्ण बातचीत की और इस प्रतिबद्धता को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की कि दोनों पक्षों को एक भी गोली नहीं चलानी चाहिए या कोई आक्रामक कार्रवाई शुरू नहीं करनी चाहिए।

दोनों देशों के DGMO की बातचीत

DGMO की बातचीत में इस बात पर भी सहमति हुई कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें। भारतीय सेना ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा एक भी गोली न चलाने या एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू न करने की प्रतिबद्धता को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बात पर भी सहमति बनी कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें।

अब पाकिस्तान से बात सिर्फ पीओके और आतंक पर होगी : PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

दोनों देशों के DGMO की बातचीत से पहले PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। PM मोदी ने कहा कि न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा। 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।