जम्मू कश्मीर में बीती रात 5.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया, लेकिन इसमें किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दे कि रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता वाला यह भूकंप अफगानिस्तान के हिन्दूकुश क्षेत्र में केंद्रित था।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात सवा ज्ञारह बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया जो अफगानिस्तान के हिन्दूकुश क्षेत्र में 100 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घाटी में कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के लिहाज से कश्मीर अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है।
कश्मीर में पिछली बार बड़ भूकंप अक्तूबर 2005 में आया था जिसमें 1,400 लोगों की जान चली गई थी और उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक बड़ क्षेत्र तबाह हो गया था। यह 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप था।


Download Android App
Download iOS App



