जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कोई विदेशी प्रतिनिधिमंडल घाटी का दौरा करेगा। मंगलवार को यूरोपियन यूनियन (EU) के कुल 27 सांसद श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों का दौरा करेंगे, अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकवादी कारोबार से जुड़े लोगों को निशाना बना रहे हैं।
तमिलनाडु : बोरवेल में तीन दिन से फंसे बच्चे सुजीत विल्सन की हुई मौत
कश्मीर में विदेशी प्रतिनिधिमंडल के दौरे को लेकर विपक्षी पार्टियों ने तीखी आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि यूरोपीय सांसदों को वहां जाने की अनुमति दे रही है लेकिन भारतीय नेताओं को ऐसा करने से रोक रही है जो भारत के लोकतंत्र और इसकी संप्रभुता का अपमान है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा जब भारतीय सांसदों या नेताओं को जम्मू-कश्मीर नहीं जाने दिया जा रहा है, तो EU सांसदों को ये परमिशन कैसे मिल गई। राहुल ने लिखा कि इसमें काफी कुछ गलत है।


Download Android App
Download iOS App



