आतंकवादियों के 6 सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Summary :

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ जनवरी में बडगाम जिले में मुठभेड़ में मारे गये अल बद, के तीन आतंकवादियों के छह सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ जनवरी में बडगाम जिले में मुठभेड़ में मारे गये अल बद, के तीन आतंकवादियों के छह सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये हैं। 
पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि आरोपियों में तनवीर लवाय, शाहनवाज भट, इम्तियाज भट, गुलजार वानी, इम्तियाज और आजाद वानी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इन लोगों के नामों का खुलासा हुआ।
गौरतलब है कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के दलवान चरारे शरीफ में 21 जनवरी को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन अल बद, के तीन आतंकवादी मारे गये थे।

Shera Rajput